अभी तक मासूम बच्चों के अपहरण की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन जीआरपी जंक्शन ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों का अपहरण कर उन्हें हिजड़ों को बेच देती थी। जीआरपी महिला से पूछताछ कर उसके द्वारा अब तक बेची गई लड़कियों और उन्हें खरीदने वाले हिजड़ों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुरादाबाद के कटघर इलाके की रिटायर्ड टीचर की 24 साल की बेटी मानसिक रोगी है। 22 जनवरी को टीचर उसका इलाज कराने के लिए यहां मानसिक अस्पताल लेकर आई थीं। लौटते समय उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। टीचर ने जीआरपी में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ बाद जीआरपी को वह फतेहगंज पश्चिमी में बहदवास हालत में मिली। जीआरपी ने उसे टीचर को सौंप दिया। बाद में जीआरपी ने जब जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक महिला लड़की का हाथ पकड़ कर उसे ले जाते दिखी। इसके बाद जीआरपी महिला की तलाश में जुट गई। रविवार को जीआरपी ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह लड़कियों का अपहरण कर उन्हें किन्नरों को सौंप देती है। बदले में उसे मोटी रकम मिलती है। ऐसा वह कई बार कर चुकी है। यह सुनते ही जीआरपी के होश उड़ गए। जीआरपी जंक्शन के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस लड़कियां खरीदने वाले हिजड़े की तलाश कर रही है। इसके लिए कई शहरों में टीमें भेजी गई हैं।