फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर लिफ्टिंग टीम ने झटके पांच गोल्ड, दो सिल्वर मेडल

Tue, 06 Feb 2018 08:24 PM IST
lakhimpur kheri
विज्ञापन
power lifter
विज्ञापन
 सीतापुर में हुई बेंच प्रेस और पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में लखीमपुर पॉवर लिफ्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड और दो सिल्वर मेडल झटक कर जीत कर परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर जिम में एक बैठक कर विजेताओं का स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

लखीमपुर पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवीण सलूजा ने बताया कि सोमवार को हुई प्रतियोगिता के 53 किलो भारवर्ग में रवि प्रकाश ने 77.5 किलोग्राम, 66 किलो में सलमान 107.5 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। 90 किलो में शालू अली ने 90.0 किलो भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता। 83 किलो में इश्तियाक खां ने 120 किलो और 93 किलो 120 किलो भार उठाकर मोबीन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 66 किलो भारवर्ग में 317.5 किलो भार उठाकर दूसरा स्थान और 93 किलो भारवर्ग में 450 किलो भार उठाकर मोबीन ने गोल्ड मेडल जीता। उनकी इस उपलब्धि पर जिम में हुए स्वागत समारोह में विजेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर जिम के कोच श्याम चंद्र, प्रवीण सलूजा, उमेश चंद्र, पदुम दुबे, योगेश गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें