फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला और भक्त लीला का मंचन सात सितंबर से

विज्ञापन
lord ram and lord krishna
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल की ओर से रासलीला और भक्त लीलाओं का मंचन सात सितंबर से शुरू हो रहा है। ख्यातिलब्ध वृंदावन निवासी डॉ. देवकी नंदन महाराज की रास मंडली लीलाओं का मंचन करेगी। मंचन 15 सितंबर तक शाम छह से रात नौ बजे तक होगा। दूसरी तरफ 11 से 15 सितंबर तक सुबह के सत्र में नौ से दोपहर 12 बजे तक भक्त लीलाओं का भी मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के संरक्षक जुगल किशोर साबू ने बताया कि कार्यक्रम सात सितंबर से हरिमंदिर में शुरू होने जा रहा है। पहले दिन माखन चोरी और दशावतार की लीला शाम छह से रात नौ बजे तक होगी। आठ सितंबर को द्रौपदी चीर हरण, नौ को श्याम प्रभु खाटू चरित्र, 10 को तुलसी सालिग्राम विवाह का मंचन होगा। 11 सितंबर से सुबह और शाम दोनों सत्रों में लीला होगी। इसमें 11 सितंबर को सुबह ओखल बंधन और शाम को सुदामा चरित्र, 12 को भक्त गोपाल और शाम को धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद, 13 को भक्त प्रह्लाद और शाम को श्रीनाथ प्राकट्य, गिरिराज पूजन, 14 सितंबर को भक्त तुलसीदास और शाम को महारास की लीला होगी। 15 सितंबर को केवल शाम को राजदान और होली लीला होगी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में मंत्री एमएल गंगवार, सुरेश चंद मिन्ना, नवीन गोयल, डीएन शर्मा, विकास शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें