फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी वालों की दादागीरी अब बर्दाश्त नहीं, होगी एफआईआर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

मोहल्लों और पॉश इलाकों में चल रही डेयरियों पर अब शिकंजा कसेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सख्ती दिखाए जाने के बाद इनका चिह्नीकरण शुरू कर दिया गया है। अभी तक 250 डेयरियों की पड़ताल हुई है। इनसे जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि शहर में 400 से अधिक डेयरिया हैं।
नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने अपनी स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस संबंध में सख्त हिदायत दी है। उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि एक-एक गली में डेयरी संचालकाें को चिह्नित किया जाए, कोई छूटने न पाए। अगर कोई डेयरी छूटती है तो सूचना पर दोबारा जाकर निरीक्षण करें। डेयरी न केवल शहर को गंदा कर रही हैं, बल्कि शहर की सीवर लाइन को भी डेयरी संचालकों ने गोबर से चोक कर दिया है। पानी का दोहन कर रहे हैं। ये अपराध से कम नहीं है, इसलिए किसी भी डेयरी संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। नोटिस के बाद अगर डेयरी संचालकों ने गंदगी की रोकथाम नहीं की तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 17 अगस्त से इसे स्वच्छता अभियान के तहत शुरू किया गया है। यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी संचालक हमारे पानी का दोहन कर रहे हैं और नालियों को गोबर से चोक कर दिया है। यह किसी अपराध से कम नहीं है, इसलिए इनसे जवाब मांगा गया है। इसके बाद एफआईआर होगी और इन्हें जेल भेजा जाएगा। अब गंदगी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -आरके श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें