फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 200 बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Thu, 25 Jun 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रामनगर रोड स्थित बारात घर में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओजस्विनी शाखा ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र की 200 बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। शिविर का उद्देश्य नारी शक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड क्षेत्र की ओजस्विनी अध्यक्ष अंजलि सैनी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने पंच, किक, ब्लॉक और ग्रैब से छूटने की तकनीकें सिखाईं। दुपट्टे व पेन से आत्मरक्षा का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। आपातकाल में सुरक्षा के तरीके भी बताए गए। शिविर में मानसिक दृढ़ता, सतर्कता और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी होने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशिक्षण के अंत में 105 बहनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शिविर के दौरान क्षेत्र के 11 गांवों में संगठन का विस्तार किया गया। ओजस्विनी ग्राम अध्यक्षों की समिति बनाई गई। सोनम पाल को इस्माइलपुर और नेहा को कमठेना की जिम्मेदारी मिली। ममता को मनसापुर, खुशी को बहोडा और पूनम को ओजस्विनी आंवला का अध्यक्ष बनाया गया। डॉली, मुस्कान, वैष्णो पाल, अनुपम गिरी और नीरज को भी विभिन्न गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें