फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की खुदकुशी, चुपचाप अंतिम संस्कार की थी तैयारी, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Mon, 21 Jun 2021 02:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मृतक चक महमूद की नमकीन फैक्टरी में काम करते थे। लॉकडाउन में उनकी नौकरी छूट गई थी। पिता लालता प्रसाद मौर्य की डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है, इसलिए घर-परिवार की पूरी जिम्मेदारी अमन पर ही थी।
 
विज्ञापन
मृतक अमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी के मोहल्ला चक महमूद निवासी 20 वर्षीय अमन मौर्य ने रविवार रात अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। अमन के चचेरे भाई सुनील मौर्य ने बताया कि वह चक महमूद की नमकीन फैक्टरी में काम करते थे। लॉकडाउन में उनकी नौकरी छूट गई थी। 
विज्ञापन


पिता लालता प्रसाद मौर्य की डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है, इसलिए घर-परिवार की पूरी जिम्मेदारी अमन पर ही थी। कुछ दिन पूर्व अमन ने दोबारा नौकरी करना शुरू किया लेकिन परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। घर में उनसे छोटी दो बहने भी हैं जिनकी शादी करनी थी।

उन्होंने बताया कि रविवार रात अमन खाना खाकर छत पर चले गए थे। रात करीब 10 बजे वह और दूसरे चचेरे भाई विशाल उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन जीने का दरवाजा बंद था। पड़ोसी की छत से कूदकर वह ऊपर पहुंचे तो कमरा भी अंदर से बंद था। खिड़की का पर्दा हटा कर देखा तो अंदर अमन का शव फंदे पर लटक रहा था। 
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक परिजन ने अमन की खुदकुशी की सूचना पुलिस को नहीं दी और सोमवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच किसी की सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें