बरेली। बाजारों में उमड़ रही भीड़ के बीच कोरोना से बचाव के नियम नजरअंदाज किए जाने से संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को 20 और संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने जिला प्रशासन से कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
होली से ठीक एक दिन पहले 20 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि शनिवार को तीन सौ बेड अस्पताल के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सैंपलिंग की थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल लाइंस, कर्मचारी नगर, बदायूं रोड, ग्रीन पार्क, राजेंद्रनगर, कैंट आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं।