फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के आवेदन पहली अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नवीन शैक्षिक सत्र में कक्षा एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के आवेदन एक अप्रैल से शुरू होंगे। पात्र बच्चों के ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण के आवेदन 25 मार्च तक हुए थे। 30 मार्च को लाटरी द्वारा छात्रों का चयन किया जाएगा। दूसरे चरण के आवेदन एक अप्रैल से 23 अप्रैल तक होंगे। इसकी लाटरी 28 अप्रैल को निकाली जाएगी। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि तीसरे चरण के प्रवेश आवेदन 29 अप्रैल से 10 जून के बीच में होंगे। इसकी लाटरी 15 जून को निकाली जाएगी। वहीं 30 जून तक बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। सभी कागजों के साथ आवेदन के प्रिंटआउट की छाया प्रति बीएसए कार्यालय या संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके साथ में अभिभावक के बचत खाता पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति भी लगाई जाएगी। जो अभिभावक ऑनलाइन आवेदन करने में समर्थ नहीं है वह ऑफ लाइन आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पांच दिन पूर्व बीएसए कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें