फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 20 बिजली उपभोक्ताओं को लगाया 5.64 लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक विद्युत संविदा कर्मी ने बिल जमा करने के नाम पर एक ही गांव के 20 उपभोक्ताओं से 5.64 लाख रुपये ठग लिए। विभाग ने बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने के लिए नोटिस भेजा, तब उपभोक्ताओं को जानकारी हुई। उपभोक्ताओं ने भोजीपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इलाके के गांव पीपल साना चौधरी निवासी उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत मीटर से रीडिंग निकालने वाले संविदा कर्मी ने बिजली का बिल जमा करने के नाम पर मीटर से बिल निकालकर उन लोगों से बिजली का बिल जमा करने को कहा।
उपभोक्ताओं ने अलग-अलग तिथि में विद्युत संविदा कर्मी को 5.64 लाख रुपये दे दिए। उक्त विद्युत कर्मी ने बिल जमा नहीं किया। उपभोक्ता बेफिक्र थे, लेकिन जब बिल जमा नहीं हुआ, तब बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के पास नोटिस भेजे और कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की, तब बिजली उपभोक्ताओं में अफरातफरी मच गई। बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के विद्युत संविदा कर्मी को बिल देने की बात कही।
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा न होने की जानकारी पर उपभोक्ताओं ने सोमवार को संविदाकर्मी को पकड़कर भोजीपुरा पुलिस को सौंप दिया। आकिब के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें