फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा के एजेंट करेंगे संयुक्त निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 23 मई को मतगणना के दिन इस बार सपा, बसपा और रालोद तीनों ही पार्टियों के एजेंट संयुक्त निगरानी करेंगे। पार्टी के नेताओं का कहना है कि बरेली और आंवला दोनों ही सीटों के लिए 104 मतदान अभिकर्ता बनाए जाएंगे। इनके पास बनवाने के लिए इनकी आईडी भी मंगवा ली गई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 14 टेबिल बनेंगी। प्रत्येक टेबिल के लिए एक अभिकर्ता रहेगा। आंवला सीट के लिए तीन विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग होगी। इन तीनों में 28 टेबिल के लिए इतने ही कार्यकर्ता नियुक्त होंगे। जबकि बरेली सीट के लिए पांच विधानसभाओं में 70 टेबिल लगेंगी। दोनों लोकसभा सीटों के लिए कुल 98 टेबिल के लिए इतने ही वोटिंग एजेंट तैनात होने होंगे। मतगणना के दौरान प्रत्येक राउंड के रिजल्ट कलेक्ट करने के लिए एआरओ भी रहेंगे। इन्हें मिलाकर 104 अभिकर्ता मतदान के दिन परसाखेड़ा में मतगणना परिसर के अंदर दाखिल होंगे। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सागर ने बताया कि पोलिंग एजेंट बनाने के लिए बसपा से 55 और सपा पार्टी से 50 अभिकर्ताओं की आईडी मिल गई हैं।

मतगणना स्थल के पास टेंट लगाने के लिए अनुमति मांगेगा गठबंधन
सपा-बसपा गठबंधन के नेता काउंटिंग के दिन परसाखेड़ा में मतगणना स्थल के पास कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए टेंट लगाने की अनुमति प्रशासन से मांगेगा। सूत्र बताते हैं कि काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी न हो पाए, इसके लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि पार्टी नेताओं ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें