बरेली। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक समितियों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भारतीय बौद्ध महासभा ने गौतम बुद्ध पार्क में भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया। संचालन महासभा के सचिव ओम प्रकाश बौद्ध ने और अध्यक्षता रमेश बाबू ने की। उन्होंने गौतम बुद्ध के वैज्ञानिक दर्शन की जानकारी देते हुए लोगों को उन्हें आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।
अखिल भारतीय युवा कोली कोरी समाज की ओर से गांधीपुरम स्थित लीला विलास सदन में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गौतम बुद्ध की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद बुद्ध वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। महासचिव रामकुमार कोली ने तथागत गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान गरिमा कोली, नेत्रपाल कोली, विमला कोली और अन्य लोग मौजूद रहे। भगवा रक्षा वाहिनी की जिलाध्यक्ष रीना रस्तोगी के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में शर्बत वितरण किया गया। मौर्य विकास संस्था की ओर से मौर्य छात्रावास में बुद्ध जयंती समारोह मनाया गया। विधायक भोजीपुरा बहोरन लाल मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महासचिव सूबेदार शिशुपाल मौर्य ने बताया कि इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यहां आचार्य रामपाल मौर्य समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूजन के बाद कीर्तन और भंडारा
मढ़ीनाथ स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हवन, पूजन और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। आयोजक एसपी सिंह ने बताया कि सुबह हवन पूजन के बाद दोपहर में भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महिला मंडली ने भगवान के सुमधुर भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यहां कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी के अलावा पारसनाथ, दीप सक्सेना, केएल गेरा, एनडी पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।