फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। सिंधौली के गांव पैना सुंदरनगर में बुधवार को गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज से लगी आग में एक महिला की मौत हो गई। 12 लोग झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव में सतीश की बेटी अलका की शादी थी। मंगलवार रात बरात आई थी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बरात विदा कर दी गई। कुछ रिश्तेदार रुके हुए थे। करीब 12 बजे सतीश की पत्नी आशा देवी रिश्तेदारों के लिए खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर के पाइप से गैस लीक होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग विकराल हो गई।
आग की चपेट में आने से आशा देवी, बेटा अंकित (22), शालिनी (12), नीलू (14), रिश्तेदार मोहम्मदी निवासी रविंद्र, जितेंद्र , दिलापरपुर थाना सेहरामऊ की रेखा पत्नी अरविंद, पुवायां के धरमंगदापुर की सोनी पत्नी प्रकाश, सौरभ, रामश्री पत्नी बहादुर लाल, शोभित और हरीओम झुलस गए। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया। आशा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि आग लगने की वजह सिलिंडर के पाइप से गैस लीक होने की बात सामने आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। झुलसे लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें