फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप प्रकरण- जांच में शिक्षिका प्रथम दृष्टया दोषी, सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आलमपुर जाफराबाद स्थित रफियाबाद प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका और शिक्षामित्र के बीच चल रही ‘तकरार’ की जांच पूरी हो गई है। इसमें प्रथम दृष्टया शिक्षिका को दोषी मानते हुए एबीएसए ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। शिक्षिका पर समय से विद्यालय न आने समेत स्कूल की बदहाली का जिम्मेदार माना गया है। फिलहाल शिक्षामित्र को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों रफियाबाद प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका और शिक्षामित्र ने एक दूसरे की फोटो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें शिक्षिका ने शिक्षामित्र पर पढ़ाई कराने के बजाय विद्यालय में खाली बैठे रहने और परीक्षा की तैयारी किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद शिक्षामित्र ने संबंधित शिक्षिका की लेटलतीफी, स्कूल को संवारने के बजाय प्राप्त धनराशि का उपयोग न करने साथ ही, शिक्षामित्र का अलग उपस्थित रजिस्टर बनाने और धमकाने का आरोप लगाया। साथ ही, कॉलेज में लेट आने पर शिक्षिका का फोटो क्लिक कर ग्रुप पर वायरल कि या था। इसके बाद शिक्षिका ने गुपचुप तरीके से फोटो खींचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तब शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए। सबसे पहले जेडी फिर मझगवां ब्लॉक के एबीएसए और आलमपुर जाफराबाद की एबीएसए ने मामले का संज्ञान लिया। तूल पकड़ते मामले पर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। साथ ही, अधिकारियों ने दोनों को एकदूसरे की पोल खोलने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें