फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद लोडर में जिंदा जला ड्राइवर

विज्ञापन
हादसे के बाद लोडर में जिंदा जला ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार रात तीन बजे गन्ना लदी खड़ी ट्रॉली में पीछे से पिकअप लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोडर में आग लग गई। जख्मी ड्राइवर ने बचने की कोशिश की, लेकिन लोडर से बाहर न निकल सका। कुछ देर में ही जलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मुरारपुर निवासी प्रमोद कुमार पांडेय (26) पुत्र ताराचंद पिकअप लोडर के जरिए मंडियों में सब्जी पहुंचाने का काम करता था। मंगलवार रात 11 बजे वह गांव से सब्जी भरकर कारोबारियों के साथ हल्द्वानी और लालकुंआ मंडी गया था। रात दो बजे वह मंडी से गाड़ी लेकर अकेला गांव के लिए निकला। हाईवे पर ओमेगा इंटरनेशनल स्कूल के सामने अखा गांव का युवक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर को सड़क किनारे रोककर वह लघुशंका करने लगा। इस बीच हल्द्वानी से आ रहा प्रमोद ट्रॉली को देख नहीं पाया और पिकअप पीछे से ट्रॉली में टकरा गई। टक्कर से गन्ने की फादियां पिकअप के बोनट में घुस गईं और बैटरी के तारों से निकली चिंगारी से लोडर ने आग पकड़ ली। आग की ऊंची लपटों में घिरे प्रमोद ने बचने की काफी कोशिश की। वह चीखकर बचाने की गुहार लगाता रहा। राहगीर और अन्य वाहनों के ड्राइवर हिम्मत जुटाकर आगे बढ़े पर भीषण आग के कारण ड्राइवर को बाहर नहीं निकाल पाए। एक-दो लोगों ने जान पर खेलकर कोशिश की भी लेकिन पिकअप के दोनों दरवाजे लॉक हो गए थे। सूचना पर यूपी 100 पहुंची। राहगीरों और पुलिस ने फायरब्रिगेड को घंटे भर तक कॉल की पर फोन नहीं उठा। थाने से एक जीप फायर सर्विस स्टेशन भेजी गई। काफी देरी से दमकल आई और आग को बुझाया.. लेकिन तब तक प्रमोद दम तोड़ चुका था। प्रमोद का अधजला सिर और छाती का हिस्सा ही बचा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम में जलकर मरने की पुष्टि हुई। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। प्रमोद की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी कोमल गर्भवती है। स्थानीय विधायक ने फायरब्रिगेड की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें