फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में वर्कशाप, आरपीएफ और इलेक्ट्रिकल अनुभाग की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल की अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए, जिसमें रेलवे वर्कशाप, आरपीएफ और इलेक्ट्रिकल अनुभाग की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर गौरव सिंह ने किया। रेलवे वर्कशाप और कैरिज विभाग के मैच में टॉस वर्कशाप की टीम के कप्तान भदौरिया ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 160 रन बनाए, जिसमें मोहन ने 25, कप्तान भदौरिया और वसीम ने 23-23 और वैभव शुक्ला ने 18 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में कैरिज अनुभाग की टीम आठ ओवर में 52 रन बनाकर आल आउट हो गई। समद और वैभव शुक्ला ने दो-दो और मनोज कोहली ने पांच विकेट लिए। वर्कशाप की टीम को विजयी घोषित किया गया।
दूसरा मैच आरपीएफ और कार्मिक अनुभाग के बीच हुआ। आरपीएफ टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 195 रन बनाए, जबकि कार्मिक अनुभाग की टीम मात्र 70 रनों पर ही सिमट गई। तीसरा मैच इलेक्ट्रिकल और सिगनल अनुभाग में हुआ। इलेक्ट्रिकल ने टॉस जीतकरपहले बल्लेबाजी की, जिसमें आरिफ हुसैन ने 16 चौके और 46 रन की मदद से 93 रन बनाए। उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए। टीम 15 ओवर में 201 रन बनाए। सिग्नल टीम 123 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच आरिफ हुसैन को दिया गया। इस मौके पर सीनियर डीपीओ मनोज कुमार, क्रीड़ा सचिव पदमवीर सिंह, सुहैल अली, शरद फर्नाडीज, पुष्पेंद्र, शैलेश वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें