फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ युवक-युवतियों ने दिया वैवाहिक परिचय

विज्ञापन
सौ युवक-युवतियों ने दिया वैवाहिक परिचय - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। कायस्थ चेतना मंच का वैवाहिक परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को त्रिवटीनाथ मंदिर स्थित श्रीकृष्ण कथा स्थल पर हुआ, जिसमें पटना से आए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय ने समाज को एकजुट रहने का संकल्प दिलाया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी, प्रदेश सचिव विपिन जौहरी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार जौहरी और प्रदेश सचिव अंकुश सक्सेना ने फतेहगंज प. स्थित टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भी अपने विचार रखे। संगठन के संरक्षक पवन सक्सेना ने आगामी पीढ़ी पर समाज को सुपथ पर अग्रसर करने का सुझाव दिया। इसके बाद वैवाहिक परिचय पत्रिका का विमोचन हुआ। इस दौरान एडीजीसी प्रवेश कुमार वर्मा, प्रवीण सक्सेना, संदीप जौहरी, डॉ. एके सक्सेना, आलोक खरे, डॉ. पूर्णिमा अनिल, सीए राजन विद्यार्थी, अंकुर किशोर सक्सेना, पिंकी श्रीवास्तव, सुरेंद्र बीनू सिन्हा समेत अन्य को सम्मानित किया गया। मुंबई से आए हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव ने अपने जाने पहचाने अंदाज में लोगों को खिलखिलाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें