फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। अंबियापुर चौराहे के पास शनिवार देर शाम एक बाइक और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में बैठे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर निवासी अशोक उर्फ पप्पू शर्मा (45) शनिवार देर शाम बाइक लेकर बिल्सी से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अंबियापुर चौराहे के नजदीक अचानक सामने से आए टेंपो से टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उसके सिर में भी गंभीर चोटें आईं। टेंपो में बैठे डिंपी (22) और कमलेश (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अशोक के शव को स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया गया है। सूचना पर उसके परिवार वाले भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में लगी रही।

बरेली हाईवे पर ट्रक से हुआ दूसरा हादसा
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार देर शाम एक कार ट्रक से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार नन्हे गद्दी चौक निवासी असलम के साथ बरेली जा रहा था। मलगांव के पास कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। दोनों घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में असलम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें