फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलें बकाया तुरंत अदा करें, वरना कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने चीनी मिल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि गन्ना किसानों का बकाया तुरंत अदा करें। किसी भी केंद्र या मिल गेट पर घटतौली पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बांट माप अधिकारी रोजाना घटतौली की जांच करेंगे। कमिश्नर ने कहा कि इस महीने के अंत तक किसी भी किसान का बकाया न रहे।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में गन्ना खरीद की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि तीन चीनी मिलों पर पराई सत्र 2017-18 का गन्ने का भुगतान नहीं किया गया। इनमें पीलीभीत की बरखेड़ा चीनी मिल, शाहजहांपुर की मकसूदापुर और बदायूं की बिसौली चीनी मिल गन्ना किसानों का बकाया अदा करने मेें सबसे पीछे हैं। कमिश्नर ने तीनों चीनी मिलों के प्रबंधकों की फटकार लगाई और कहा कि जिन किसानों का अभी तक बकाया भुगतान नही किया है, उनका तत्काल भुगतान किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि मंडल में किसी भी चीनी मिल पर गन्ना किसानों का बकाया बाकी न रहे। गन्ना किसानों के लिए शौचालय, पीने के पानी और सफाई आदि पर ध्यान दें। किसी भी गन्ना किसानों को इस तरह की सुविधाओं में कमी न रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि गन्ने की तोल में किसी प्रकार की घटतौली न हो। बांट माप अधिकारी रोजाना चीनी मिलों में पहुंच कर जांच करें। कही घटतौली पकड़ में आती है, तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह, डीसीओ पीएन सिंह, चीनी मिलों के जीएम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें