फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना तीन घंटे रोक दीं ट्रेनें

Mon, 12 Nov 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पूर्व सूचना के इंजीनियरिंग अनुभाग ने सोमवार को तीन घंटे का ब्लॉक लेकर ट्रेनों को छोटे-छोटे स्टेशनों पर रोक दिया। इससे लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्पीड थम गई। सबसे ज्यादा दिक्कत छठ पर जाने वाले लोगोें को हुई।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग अनुभाग पटरियां बदलने के लिए 30 अक्तूबर से ब्लॉक लेने की योजना बना रहा है, लेकिन त्योहारों के चलते रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद ने ब्लॉक लेने के आदेश नहीं दिए। अब सोमवार को बिना किसी पूर्व सूचना के बिलपुर स्टेशन पर पटरियां बदलने के लिए इंजीनियरिंग अनुभाग ने बिलपुर मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच डाउन दिशा पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया। इसके बाद पुरानी 52 किलो वजन के रेल स्लीपरों को टीआरटी मशीन ने निकालना शुरू कर दिया। उनके स्थान पर साठ किलो के स्लीपर बिछाए गए।
रेल सूत्रों की मानें तो नए स्लीपर बिछने के बाद ही साठ किलो वजन की लाइन डाली जाएगी। सूत्रों ने बताया कि नई रेल पटरी पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने के लिए स्लीपरों का दुरुस्तीकरण जरूरी होगा। तीन घंटों के ब्लॉक में गरीब रथ, वाराणसी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, मुगलसराय, श्रमजीवी, जननायक सहित कई गुड्स ट्रेनों को टिसुआ, पीतांबरपुर रसुइया, बरेली कैंट आदि स्टेशनों पर घंटों रोका गया। रेल जानकारों का कहना है कि रेल यात्रियों को राहत अभी जल्द नहीं मिलेगी। अभी अप दिशा के स्लीपरों को भी बदला जाएगा। इसके लिए भी जल्द ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें