फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के टैक्स बकाएदारों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने एक बार फिर जोर लगा दिया है। दरें कम होने के बावजूद टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने के लिए एक लाख से अधिक टैक्स वाले बकाएदारों को नोटिस देने की तैयारी है। साथ ही, नगर निगम के सभी टैक्स कलेक्टर को प्रतिदिन दस लाख रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम में एक लाख 44 हजार 52 करदाता हैं। इनमें से 486 करदाताओं पर 28 करोड़ 51 लाख चार हजार 86 रुपये बकाया हैं। आधे से ज्यादा वित्तीय वर्ष बीत चुका है लेकिन साफ्टवेयर की गड़बड़ी के चलते पिछले साल के मुकाबले आधी वसूली भी नहीं हुई है। इसके चलते टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने एक बार फिर जोर लगा दिया है। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले करदाताओं को नोटिस देने की तैयारी है। इसके बाद भी टैक्स जमा न होने पर उनके भवन को सील किया जाएगा। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी टैक्स कलेक्टर को प्रतिदिन दस लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें