फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधरे डेयरी संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

पीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
फिर भी नहीं सुधरे डेयरी वाले
- अब गोबर सीवर में बहाए जाने की प्रभारी नगर आयुक्त से लोगों ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रामपुर गार्डन में चल रही अवैध डेयरी पर पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की थी। मामले पर चाचा बाबू यादव के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद चाचा तो शांत हो गए, लेकिन भतीजे कालीचरन की हरकतें अब भी जारी हैं। परेशान निवासियों ने नगर आयुक्त से मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भागीरथी जनरल स्टोर संचालक अतुल गोयल के मुताबिक नगर निगम की टीम ने डेयरी की तरफ के दोनों सीवर बंद कर सड़क के दूसरी तरफ सीवर बना दिए थे, जिसमें बाबू और कालीचरन डेयरी से निकला गोबर समेत तमाम अपशिष्ट को फेंक रहे थे। पहले नगर निगम से शिकायत हुई तो कार्रवाई नहीं हुई। पीएम को ट्वीट किया तब रोड काटकर गोबर को सीवर में फेंकने का मुकदमा दर्ज हुआ। बता दें कि सोमवार को कालीचरन अपनी डेयरी के पास के बंद सीवर को खोलकर उसमें गोबर फेंकने लगा, जिससे सीवर फिर चोक होकर उफना गया। बदबू से निवासियों का जीना मुहाल हुआ तो उन्होंने प्रभारी नगर आयुक्त से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें