फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम देवर से शादी कर लो, मैं भाभी से कर लूंगा

विज्ञापन
तुम देवर से शादी कर लो, मैं भाभी से कर लूंगा - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बिशारतगंज के अखा गांव में रहने वाले लवी ने परिवार वालों के दबाव में विमलेश(दोनों नाम काल्पनिक) से शादी कर ली लेकिन विमलेश उसे पसंद नहीं थी। वह अपनी भाभी को चाहता था। शादी के पहले ही माह में उसने विमलेश के सामने जैसे ही छोटे भाई से शादी कराने का प्रस्ताव रखा तो पत्नी चौंक गई। बोली- यह कैसे हो सकता है। इस पर लवी ने उसे समझाकर राजी करने की कोशिश की। बोला- तुम मेरे भाई से शादी कर लो, मैं भाभी से शादी कर लूंगा। इनसे लवी और विमलेश की जिंदगी में तूफान आ गया। विवाद होने पर लवी ने विमलेश को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस परामर्श केंद्र में दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

लवी बीएससी की पढ़ाई कर रहा है जबकि विमलेश अंगूठा टेक है। दोनों की शादी अप्रैल 2016 में हुई थी। यह शादी बेमेल थी। लवी विमलेश से शादी करना ही नहीं चाहता था। शादी तय होने पर वह घर छोड़कर भाग गया था लेकिन परिवार वालों ने किसी तरह उसे मना लिया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। एक महीने भी ठीक से विमलेश की पति से नहीं बन पाई। विमलेश के मन में कुछ और ही चल रहा था। भाभी से लगाव की वजह से पति ने उस पर आए दिन जुल्म करने शुरू कर दिए। भूखा-प्यासा भी रखा गया। भाभी से मिलने-जुलने का विरोध करने पर पति ने पत्नी से मारपीट करके दिसंबर में घर से निकाल दिया। मायके आने पर उसे मोबाइल पर धमकियां दी गईं। पुलिस परामर्श केंद्र के काउंसलर खलील कादरी ने बताया कि दोनों से बात करके सुलह की कोशिश की जा रही है। लवी से अपनी भाभी और उसके पति को लेकर नौ सितंबर को फिर आने को कहा गया है। उसकी पत्नी विमलेश भी आएगी। इसके बाद ही इस मामले में कोई फैसला हो पाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें