तपेश्वर नाथ मंदिर में हुई भजन संध्या
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
सुभाष नगर स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर में 11वां श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन आज श्री निष्काम संकीर्तन मंडल के बैनर तले भजन संध्या शाम सात बजे से आयोजित की गई। पंडित प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक 28 अगस्त को भजन संध्या का कार्यक्रम श्रीकृष्ण कृपा संकीर्तन मंडल की ओर शाम सात बजे से आयोजित किया जाएगा। 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे विशेष दही हांडी व झांकी मंदिर प्रांगण में सजाई जाएगी। दोपहर दो बजे श्री गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर चौरासी घंटा मंदिर, बदायूं रोड होते हुए रामगंगा घाट पर पहुंचकर संपन्न होगी। ब्यूरो