फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में भी क्रिकेट की महिला टीम तैयार

विज्ञापन
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का अपना अच्छा प्रदर्शन देखकर देश में महिला क्रि केट का भविष्य सुधरने की संभावना तलाशी जा रही है। इस बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जिलों में महिला टीमों का चयन करवाया है। इनका स्टेट ट्रायल होने के बाद यूपी स्तर की टीम बनाई जाएगी। इसके लिए बरेली में 22 बालिकाओं का चयन किया गया है। अभी इनका अंतिम चयन बाकी है, जो कानपुर में होगा।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के आवेदन मांगे थे। इसमें कंचन, गीता देवी, रितु सैनी, ज्योति, प्रियंका, ज्योत्सना, अदिति, प्रिया, रेनु कुमारी, निधि कुमारी, भावना, पल्लवी, प्रिया चंदेल, कृतिका सिंह, पूजा यादव, हर्षिका चौधरी, वैष्णवी सक्सेना, शुभि शर्मा, निशा अंसारी, रुखसार अंसारी, आदिका शामिल हैं। ये सभी लड़कियां निजी तौर पर क्रिकेट खेलती और सीखती हैं। अभी स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला क्रिकेट की टीम नहीं आई है। इन खिलाड़ियों का कहना है कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन से उनका भी हौसला बढ़ा है। आगे महिला क्रिकेट के लिए भी कुछ अच्छा होगा।
विज्ञापन

बीसीए सचिव सीताराम सक्सेना का कहना है कि सभी खिलाड़ियों को कानपुर में अंतिम ट्रायल देना है, जो अगस्त में प्रस्तावित है। इसमें सभी उम्र के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पांच महिला क्रिकेटर तो यूपी टीम में शामिल हैं
वुमन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से उप्र महिला क्रिकेट संघ और जिला महिला क्रिकेट संघ की ओर से यूपी महिला क्रिकेट टीम का चयन हुआ, जिसमें 15 खिलाड़ी चुनी गईं। बरेली से पांच बालिकाएं इस टीम में शामिल हैं। यही नहीं, वाइस कैप्टन बरेली से हैं। बरेली में प्रैक्टिस करने वाली इला खान, इरम खान, ज्योत्सना, श्रद्धा सक्सेना और प्रतिभा बजाज का सेलेक्शन टीम में हुआ है। इन्होंने नेशनल चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद में अपना प्रदर्शन भी किया। वाइस कैप्टन प्रतिभा बजाज पीलीभीत बाईपास रोड फिनिक्स मॉल के पास रहती हैं। राजेंद्र नगर की इला व इरम खान चचेरी बहनें हैं। सेटेलाइट की ज्योतना सिंह के पिता की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है और बिहारीपुर की श्रद्धा सक्सेना मेरठ से बीकॉम कर रही हैं। निजी तौर पर प्रैक्टिस करने वाली इन खिलाड़ियों का कहना है कि आगे महिला क्रिकेट का भविष्य अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें