फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने शुरू कीं फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
train
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्री सुविधाएं बढ़ाते हुए आगामी महीने में त्योहार स्पेशल गाड़ियां चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। कुछ नई गाड़ियां विशेष रूप से चलाई जा रही हैं, जबकि कई में कोच भी बढ़ाए गए हैं। त्योहारों पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने यह कदम उठाया है। दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली यह गाड़ियां बरेली भी ठहरेंगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, विशेष गाड़ी नंबर 04414 आनंद विहार (ट) से लखनऊ जंक्शन तक प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को पांच सितंबर से 31 अक्तूबर तक और दूसरी गाड़ी 04413 लखनऊ जंक्शन से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को पांच सितंबर से एक नवंबर तक चलेगी। यह गाड़ी 34 फेरे लगाएगी। इनका ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर होगा। वहीं विशेष गाड़ी नंबर 04420 हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक सोमवार को चार सितंबर से 30 अक्तूबर तक और गाड़ी नंबर 04419 लखनऊ जंक्शन से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सात सितंबर से दो नवंबर तक चलेगी। इस गाड़ी का स्टॉपेज गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर होगा। इस गाड़ी के कुल फेरे 18 रहेंगे। गाड़ी नंबर 04422 आनंद विहार (ट) से प्रत्येक बुधवार को छह सितंबर से एक नवंबर तक और गाड़ी नंबर 04421 लखनऊ जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार को पांच सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलेगी। 18 फेरे लगाने वाली इस गाड़ी का ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली में भी होगा। सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी नंबर 04502 नंगल डैम से प्रत्येक सोमवार को चार सितंबर से अक्तूबर तक और गाड़ी 04501 लखनऊ जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार को पांच सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलेगी। 18 फेरों वाली यह विशेष गाड़ियां रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर और मुरादाबाद व बरेली स्टेशन पर भी रुकेंगी।
विज्ञापन


डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में पेंट्रीकार लगी
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी नंबर 15903/15904 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में पेंट्रीकार कोच लगा दिया है। इसके अलावा एक अन्य गाड़ी 15933/15934 डिब्रूगढ़-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस की रेक संरचना में परिवर्तन किया है, जिसके अनुसार, इस ट्रेन में एसएलआडी के दो, साधारण श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 13 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच और पेंट्रीकार का एक कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन


आनंद विहार-सहरसा के बीच बढ़ेंगे दस फेरे
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने आंनद विहार टर्मिनस-सहरसा के बीच चल रही द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 04424/04423 के दस फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी अमृतसर-डिब्रूगढ़
गोरखपुर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पर रेल पुल के रि-गर्डरिंग कार्य के लिए 23 जुलाई को ब्लाक लिया जाएगा। जिसके तहत गाड़ी नंबर 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रानी नगर जलपाई गुड़ी-फलकटा-न्यू कूच बिहार के स्थार पर रानी नगर जलपाई गुड़ी-न्यू चंगरबंधा-न्यू कूच बिहार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें