फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1.88 करोड़ खर्च, जलापूर्ति के लिए तरस रहे ग्रामीण

Sun, 14 Dec 2025 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कुरतरा गांव में 2.87 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। गांव में बिछाई गई पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हैं। अब तक सभी को कनेक्शन भी नहीं मिला है। काम की धीमी रफ्तार को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत कुरतरा की आबादी करीब छह हजार है। जल जीवन मिशन के तहत यहां पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था। इसे 2024 तक पूरा होना करना था। अब तक काम अधूरा है। 1154 में से अब तक ज्यादातर उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं मिला है।
गांव के दाताराम दिवाकर ने बताया पाइप लाइन में लीकेज की वजह से जगह-जगह पानी भर रहा है। खोदी गई सड़कें सही न होने से ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ओवरहेड टैंक के सामने पुलिया नीची बनाने से जलनिकासी बाधित हो रही है। यहां गंदगी इकट्ठा रहती है। पानी की आपूर्ति भी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

मामले में जल निगम के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया स्वीकृत धनराशि 2 करोड़ 87 लाख में से एक करोड़ 88 लाख रुपये का ही अब तक भुगतान हुआ है। शेष बजट मिलने पर बचा काम कराया जाएगा। लीकेज को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें