फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद भी गलत डाटा भरा तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यू-डाइस डाटा फार्मेट कैप्चर फार्मेट को भरने के लिए प्रधानाचार्यों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को 29 अप्रैल को जीआईसी में प्रशिक्षित किया जाएगा। डीआईओएस ने सभी बोर्ड के विद्यालयों को प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित सभी विद्यालयों का रिकॉर्ड यू-डाइस प्लस पोर्टल पर फीड किया जाता है जिसमें छात्रों व शिक्षकों की संख्या, पाठ्यक्रम, संसाधन समेत कई अन्य जानकारी दर्ज करनी होती हैं। प्रत्येक विद्यालय को यू-डाइस का कोड जारी होता है। डाटा भरने में कई बार गलतियां होती हैं। इस बार गलत डाटा दर्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिस वजह से विद्यालयों ने प्रशिक्षण दिए जाने की मांग की थी। इस समस्या को दूर करने के लिए अब प्रधानाचार्यों व कंप्यूटर ऑपरेटरों को दो पालियों में प्रशिक्षित करने का अफसरों ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें