फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा कार्यालय में नदारद मिलीं जनसुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डूडा कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को जनसुविधाएं नदारद मिलीं। जनता के बैठने के लिए न तो वहां कुर्सियां थीं और न ही पेयजल का इंतजाम था। उन्होंने पीओ डूडा विनय सिंह को 15 दिन में सभी सुविधाएं दुरुस्त कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण को डूडा कार्यालय पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। वहां उन्होंने देखा कि कार्यालय में आने वाले लोग इधर-उधर खड़े थे, किसी के बैठने का कोई इंतजाम नहीं था। कार्यालय वालों ने अपने पीने के लिए तो पानी का इंतजाम कर रखा था लेकिन जनता के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। यह देख नगर आयुक्त ने काफी नाराजगी जताई और पीओ डूडा से 15 दिन में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें