फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा वाले कोर्स में काउंसलिंग की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रवेश परीक्षा के जरिए एडमिशन वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। 25 जून से इसके शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बीएलएड, बीपीएड, एलएलएम, एमएससी, एमएड और एमफिल में प्रवेश परीक्षा के जरिये एडमिशन लेता है। 25-30 मई के बीच यह प्रवेश परीक्षाएं निपट चुकी हैं। इन प्रवेश परीक्षाओं में 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। इन दिनों प्रवेश परीक्षा के मूल्यांकन के साथ ही काउंसलिंग की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो 20 जून तक रिजल्ट जारी करने के साथ ही 25 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए विभिन्न पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटी बनानी शुरू कर दी गई है। इस बार विश्वविद्यालय काउंसलिंग में एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं को एक पर्ची दी जाएगी, जिस पर वह अपनी च्वाइस के आठ-दस कॉलेज के नाम लिखकर दे सकेंगे। इससे काउंसलिंग में समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें