फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई में टेक्नीशियन भर्ती के नाम पर ठगी के मामले नहीं थम रहे हैं। शनिवार को भी खटीमा की एक युवती यहां पहुंची और अधिकारियों को 18800 रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने की जानकारी दी। अधिकारियों ने युवती को पुलिस से शिकायत करने का सुझाव देकर भेज दिया। हालांकि पुलिस ने ऐसी कोई शिकायत होने से इनकार किया है
विज्ञापन

करीब पांच माह पहले भी तीन युवक आईवीआरआई में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे थे। आईवीआरआई प्रशासन ने जांच कराई तो सामने आया कि ऐसी न तो रिक्तियां निकली हैं और न ही नियुक्ति पत्र जारी हुए हैं। अधिकारियों की ओर से इस मामले की रिपोर्ट इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। बताते हैं कि आईवीआरआई में टेक्नीशियन फर्स्ट पद पर नियुक्तियां के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। इसमें शामिल लोगों ने तमाम युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए ट्रेनिंग के नाम पर 15 से लेकर 20 हजार रुपये तक शुल्क जमा करने के लिए कहा था। आईवीआरआई की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस इस पर शिकंजा नहीं कस पाई है। आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक प्रशासन राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भी एक युवती एक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आई थी। जबकि संस्थान की वेबसाइट पर भी इस मामले की जानकारी अपलोड की जा चुकी है। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें