फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड मैजिक रोडवेज बस से भिड़ी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत हाईवे पर कृषि उपमंडी स्थल के पास ओवरलोड मैजिक पीलीभीत की तरफ से आ रही रोडवेज बस से सीधी भिड़ गई। बारिश के बीच जोरदार धमाका होने के बाद करीब दस मीटर तक मैजिक घिसटती चली गई। मैजिक की सवारियों के मुताबिक किसी वाहन को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस गलत साइड आ गई थी। सोमवार शाम करीब सवा सात बजे हादसा होने के बाद नवाबगंज पुलिस पहुंची। मैजिक में फंसे दो शव वाहन काटकर निकाले गए। वहीं चालक समेत आठ घायलों को सीएचसी, जबकि गंभीर घायल दो सवारियों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज की तरफ जाती मैजिक में ड्राइवर समेत 12 से ज्यादा सवारियां बताई जा रही हैं। ओवरलोड मैजिक बारिश होने के बावजूद काफी तेज गति से पीलीभीत हाईवे पर जा रही थी। कृषि उपमंडी के पास पीलीभीत रोडवेज की बस अचानक मैजिक के सामने आ र्गई। दोनों ड्राइवर गाड़ियों से नियंत्रण खो चुके थे। गाड़ियों के भिड़ने के बाद चीख पुकार मच गई। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। निजी एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक मैजिक में आगे बैठे अरविंद कुमार मिश्रा (22) निवासी शारदा नगर मुड़ी थाना दरौरा लखीमपुर खीरी और मैजिक ड्राइवर जसवीर सिंह (20) निवासी मोहल्ला गुलशन नगर नवाबगंज की मौके पर मौत होने के बाद लाश निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं रोडवेज के यात्रियों के चोटिल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दुखद हादसा है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। दो लोगों की मौत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
- डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें