फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्री पहुंची फोरेंसिक टीम, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की जांच करने सोमवार को फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहीं एसडीएम और एसपी देहात ने भी घटनास्थल के हालात देखे। पुलिस की प्राथमिक जांच में बारूद की रगड़ से आग लगना बताया जा रहा है। बाकी मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हत्सा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें मां-बेटी समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। फिलहाल झुलसे लोगों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सोमवार को इस मामले की जांच करने एसडीएम बिसौली मोहम्मद अवेश, सीओ बिसौली सर्वेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर ओपी गौतम मौके पर पहुंच गए। दोपहर करीब ढाई बजे फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके पर मिली बारूद के फोटो लिए और कुछ नमूने भी लिए। लाइसेंस धारक ताहिर का सोमवार को भी कुछ पता नहीं चला। उसकी पटाखा फैक्ट्री में ताले लटके मिले। पुलिस ने इस संबंध में फैक्ट्री मालिक ताहिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसडीएम मोहम्मद अवेश ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की संयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजी जा चुकी है। आगे जो भी आदेश आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। 

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के मामले में ताहिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नूरजहां की हालत स्थिर है। उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जा सकता है। अन्य लोगों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वेंद्र सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें