फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल बनाने की आखिरी बाधा भी दूर, नक्शे को भी मिली झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल बनाने की आखिरी बाधा भी दूर, नक्शे को भी मिली झंडी
विज्ञापन


बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर बनाने की आखिरी बाधा भी दूर हो गई है। सेतु निगम (इकाई-दो) के पास फ्लाईओवर का नक्शा पास होकर आ गया है। फ्लाईओवर का काम शुरू कराने के लिए बस इसी का इंतजार था। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि पुल को बनाने का काम इसी माह से शुरू कराने की तैयारी है। जल्द ही प्लांट लगाकर निर्माण सामग्री भी आनी शुरू हो जाएगी।
सेटेलाइट चौराहे पर रोडवेज बस अड्डा होने से वहां हर वक्त ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसके अलावा हवाई अड्डे शुरू होने के बाद इस रोड पर यातायात काफी बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए यहां फ्लाईओवर की जरूरत महसूस की जा रही थी। सेतु निगम ने इस फ्लाईओवर का नक्शा तैयार करके मुख्यालय भेजा था। इस प्रोजेक्ट के लिए 26.78 करोड़ के बजट को मंजूरी काफी पहले ही मिल गई थी, लेकिन फ्लाईओवर का नक्शा पास न होेने से इसका निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। नक्शा पास होने के साथ ही इस प्रोजेक्ट को लेकर सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस पुल का निर्माण 587.450 मीटर होगा और इसके लिए 12 पिलर तैयार होंगे। चौराहे से ईसाईयों की पुलिया की तरफ पांच और पांच ही पिलर चौराहे से नकटिया की तरफ बनेंगे। चौराहे पर दो पिलर खड़े होंगे। फ्लाईओवर की सर्विस लेन बनाने के लिए चौराहे से कैंट की तरफ रोड किनारे फॉरेस्ट की 300 मीटर जमीन का अधिग्रहण होना है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्लांट लगाने का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

लाल फाटक की जमीन के मामले पर शासन की तरफ से जवाब आना बाकी
लाल फाटक ओवरब्रिज के लिए कैंट बोर्ड की जमीन को लीज पर लेने के संबंध में शासन ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ये इसकी लिखित अनुमति मांगी थी कि क्या कैंट बोर्ड लीज पर भूमि देने के लिए तैयार है या नहीं। यह प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी, लेकिन इसके बाद से शासन से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। जमीन न मिलने से इस पुल के निर्माण कार्य को पूरा कराने में बाधा पैदा हो रही है।
विज्ञापन

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक वीके सेन ने बताया कि सेटेलाइट फ्लाईओवर के लिए नक्शा पास होकर आ गया है। पुल का निर्माण शुरू कराने में अब कोई अड़चन नहीं है। शीघ्र ही प्लांट लगाने और निर्माण सामग्री मंगवाने का काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें