फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता है संतुष्ट तो बढे़ंगे नंबर, ऑनलाइन फीडबैक हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर ऑनलाइन फीडबैक लेने का काम शुरू किया गया है। 5000 अंकों के इस सर्वे में 1250 अंक जनता के फीडबैक पर मिलेंगे।
विज्ञापन

चार जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। 5000 अंकों के इस सर्वे में जनता के फीडबैक का भी अहम रोल है। शहर की स्वच्छता से अगर जनता संतुष्ट होगी तो नगर निगम को 1250 अंक मिलेंगे। सात बिंदुओं पर होने वाले इस ऑनलाइन सर्वे के लिए 31 जनवरी तक फीडबैक दिया जा सकेगा। इसको लेकर नगर निगम के अफसरों ने सर्वे का लिंक फॉरवर्ड करना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि लिंक को ज्यादा से ज्यादा मोबाइल पर पहुंचाएं क्योंकि मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होने के चलते एक नंबर से एक ही बार फीडबैक दिया जा सकेगा।

इन बिंदुओं पर लिया जाएगा फीडबैक
क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग ले रहा है, क्या आप सफाई से संतुष्ट हैं, क्या बाजारों एवं रिहायशी इलाकों में कूड़ेदान उपलब्ध हैं, क्या गीला-सूखा कूड़ा अलग एकत्र किया जा रहा है, क्या आप जानते हैं कि आपका कूड़ा कहां जा रहा है, शहर में सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध हैं, आपका शहर ओडीएफ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें