फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वेतन पुनरीक्षण समेत मांगों को लेकर यूनाइटेड फ्रंट ऑफ बैंक यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को पब्लिक सेक्टर के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले में सार्वजनिक क्षेत्र की 36 बैंकों की 259 से ज्यादा शाखाओं में हड़ताल से करीब 90 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल से उपभोक्ता परेशान रहे। इससे पहले 21 दिसंबर को भी ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कंफडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अफसर एक दिन हड़ताल पर रहे। बुधवार को हड़ताल के दौरान यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन जिला महामंत्री अतुल मल्होत्रा के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने बैंक शाखा पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पिछले छह दिन पर गौर करें तो सिर्फ एक दिन बैंकों में काम हुआ है। 21 दिसंबर को ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कंफडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान सरकारी बैंकों के अफसर एक दिन की हड़ताल पर रहे। 22 दिसंबर को शनिवार, 23 को रविवार की और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का अवकाश रहा। सिर्फ 24 दिसंबर को बैंकों में काम हुआ। बैंक अधिकारियों के मुताबिक जिले में सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकें प्रतिदिन करीब 55-70 करोड़ का लेनदेन करती हैं। निजी क्षेत्रों की बैंकों का लेनदेन इससे अलग है। बुधवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान निजी क्षेत्र के बैंकों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। इससे लेन-देन पर ज्यादा प्रभाव पड़ा। टाउन हाल, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा गोविंद गंज आदि स्थानों पर हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने मांगों की समर्थन में प्रदर्शन किया। अतुल मल्होत्रा ने कहा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शन में राज कुमार मिश्रा, अचल मल्होत्रा, ब्रजमोहन गुप्ता, अमित कुमार, राजीव कुमार, प्रसून डे, अशोक टंडन, विमल कुमार आदि रहे।

190 एटीएम से रोज 10 करोड़ का डिपोजिट
- एक अनुमान के मुताबिक जिले में एटीएम से रोज करीब 10 करोड़ रुपये डिपोजिट होते हैं। बुधवार को बैंकों की हड़ताल रहने की वजह से इसमें भी इजाफा हुआ है। यह राशि 15 करोड़ तक पहुंच गई। रविवार को बैंकों में अवकाश था। सोमवार को कामकाज हुआ, लेकिन मंगलवार को 25 दिसंबर का अवकाश रहा और बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। ऐसे में एटीएम पर दबाव बढ़ गया। दरअसल, एटीएम सोमवार को रिफिल किए गए थे। जिले में विभिन्न बैंकों के करीब 190 एटीएम, ई-लॉबी हैं। मंगलवार और बुधवार को एटीएम रिफिर नहीं हो सके। इनसे सिर्फ नकदी की निकासी होती रही।
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से करीब 90 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। एटीएम रिफिल थे, ऐसे में आम लोगों को नकदी की दिक्कत की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। बृहस्पतिवार से कामकाज पूरी तरह से पटरी पर आने की उम्मीद है।-चंद्रशेखर जोशी, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें