फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ड एक्सपो प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे सुरेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फाउंडेशन ऑफ बरेली आर्किटेक्ट्स के तत्वावधान में आयोजित बिल्डिंग मैटीरियल एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी बिल्ड एक्सपो का शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना उद्घाटन करेंगे। प्रथम सत्र का शुभारंभ मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज बरेली के मुख्य अभियंता राजेश कुमार करेंगे। प्रदर्शनी में सुंदर घर बनाने की बेहतर प्लानिंग के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

मेला प्रदर्शनी में बिल्डिंग से संबंधित इटेलियन पत्थर, टाइल्स, बाथरूम फिटिंग, माड्यूलर किचिन, लाइटिंग, स्विच, फ्लोरिंग, फर्नीचर, वाल क्लैडिंग, एयर कंडीशनिंग समेत 100 से अधिक स्टाल लगेंगे। युवाओं को भवन निर्माण और सज्जा की नई तकनीक की जानकारी देने के लिए शाम चार बजे से इंद्रधनुष पेंटिंग कंपटीशन भी होगा। इसमें तीन वर्ग होंगे। प्रथम वर्ग में कक्षा आठ, द्वितीय वर्ग में कक्षा नौ से 12 और तृतीय वर्ग में कालेज के विद्यार्थी शामिल होंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा। तीन दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी में सभी तीन दिन शहर के आर्किटेक्ट ग्राउंड पर मौजूद रहेंगे। मेले मेें आने वाले लोगों की किसी भी समस्या का समाधान किया जाएगा। मेला आयोजन में पवन भट्टा, अनुपम सक्सेना, सुमित अग्रवाल, रजनीश कमल, रोहित सिंघल, नितिन सिंघल, विभोर भरतिया, सुशील शौरी, अजय, आशीष पटेल, नेहा भरतिया, सृष्टि वालियान आदि आर्किटेक्ट का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें