फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में मेजबानों को पीलीभीत ने दी करारी शिकस्त

Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में पीलीभीत की टीम सभी को धूल चटा गई। बालक-बालिका के चारों वर्ग में पीलीभीत विजेता बना। मेजबान बरेली ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कांटे के मुुकाबलों में पीलीभीत के हाथों हार झेलनी पड़ी। जीआईसी के मैदान पर खेली गई मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बालिकाओं के मुकाबले जीजीआईसी और बालक वर्ग के तिलक इंटर कॉलेज की मेजबानी में हुए। सीनियर बालक वर्ग में पहला मुकाबला बरेली और बदायूं के बीच हुआ। इसमें बरेली ने 23-3 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 9-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बरेली और पीलीभीत के बीच कांटे के मुकाबले में पीलीभीत ने 6-5 से बरेली को हरा दिया। सब जूनियर बालक वर्ग में पीलीभीत ने बदायूं को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। फाइनल में बरेली को 12-1 से हराया। सीनियर बालिका वर्ग में भी पीलीभीत ने बदायूं को 12-1 से धूल चटा दी। फाइनल बरेली से हुआ, लेकिन कांटे के मुकाबले में बरेली की टीम पीलीभीत से हार गई। पीलीभीत ने 3-2 से जीत दर्ज की। सब जूनियर बालिका वर्ग में भी पीलीभीत का दबदबा रहा। पहले शाहजहांपुर को 11-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बरेली ने बदायूं को 8-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में पीलीभीत ने बरेली को 3-1 से हराकर खिताब जीत लिया। पीलीभीत ने पूरे मंडल पर बादशाहत कायम की है। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह ने किया। इस मौके पर तिलक के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम मिश्रा, डॉ. अवनीश यादव, नईम अहमद, अर्चना राजपूत, प्रणय, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनी गई मंडल की टीम
सीनियर बालक : यशवीर सिंह राना, शिवम, अमन सैनी, प्रमोद कुमार, प्रमोद कुमार, अनुज गुप्ता, ईशु, शोभित सिंह, आरिफ शाह, विशाल मौर्य, मोहम्मद आलम, हरनाम सिंह, आरिफ शान, नौशाद सलमानी।
विज्ञापन

सब जूनियर : महेंद्र पाल, राजेंद्र वर्मा, रिव सिंह राना, कौशल राज, रवि पाल, निखिल, वरुण, अरुण, अनस, रिषभ, विवेक वर्मा, अंकित।

सीनियर बालिका : आरती, साक्षी, दीक्षा, ललिता, काजल, आरती, अंशु, नैंसी, प्रियंका, चंद्रिका, शिखा, हर प्यारी।
सब जूनियर बालिका : प्रियांशी शर्मा, छाया, निशा, अदिति, राजरानी, इरम, पूनम, संजना, पूजा, अंकिता, नेहा गौतम, अमितेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें