फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में दो लाख लोग बुखार की चपेट में, 24 हजार को मलेरिया की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में बुखार के शुरूआती दौर में स्वास्थ्य विभाग सोया रहा, इसका नतीजा यह हुआ कि बुखार जानलेवा हो गया। बुखार ने दो लाख 13 हजार 286 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से 24197 मरीज मलेरिया से पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने ताजा रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है।
विज्ञापन

मंडल में स्वास्थ्य विभाग ने जानलेवा बुखार से 56 मौतें होना स्वीकार की है। इनमें बरेली में अब तक 25 लोगों की बुखार से मौत होने की बात कही गई है। एडी हेल्थ हेल्थ प्रमिला गौड़ ने बताया कि बरेली के दस ब्लॉक, बदायूं में चार, पीलीभीत में आठ और शाहजहांपुर में छह ब्लॉक फैल्सीपेरम मलेरिया से प्रभावित हैं। सर्वाधिक 88 स्वास्थ्य टीमों ने बरेली के 109 प्रभावित गांवों में सक्रिय कर दिया है। मंडल में 165 टीमें लगातार बुखार के मरीजों का इलाज कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित इलाकों में हालात लगातार सुधर रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली बदायूं पीलीभीत शाहजहांपुर
बुखार के मरीज 125468 46770 22233 18815
मलेरिया (वाई वैक्स) 12328 2730 114 142
मलेरिया (फैल्सीपेरम) 7098 1735 43 07



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें