फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बाग के पानी का मतलब ‘धीमा जहर’

Fri, 06 Jul 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
नल से पानी पीता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की जांच में नगर निगम के 21 नमूने फेल होने के बाद अब जल निगम की जांच में रामपुर बाग में पानी में आयरन और गंदगी की ज्यादा मात्रा सामने आई है। हालांकि यह मात्रा बहुत ज्यादा तो नहीं है लेकिन क्षेत्रवासियों को धीरे-धीरे बीमारी की ओर धकेलने वाली है। शहर भर में 32 जगह से पानी के सैंपल लेकर जांच की गई थी, जिनमें से रामपुर बाग में हैंडपंप से लिए गए नौ नमूनों में यह गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने यह सैंपल भरकर जून माह में जल निगम को भेजे थे। इसमें दस बिंदुओं पर पानी का भौतिक और केमिकल टेस्ट किया गया था। जल निगम ने अपनी लैब में इन नमूनों की जांच की तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। पुराना शहर जैसे पिछड़े इलाकों का पानी सिविल की अपेक्षा बेहतर निकला जबकि यह सैंपल नगर निगम से सप्लाई होने वाले पानी के थे। मगर रामपुर बाग और मॉडल टाउन में हैंडपंप से लिए नमूने गड़बड़ निकले। डॉक्टर का कहना है कि इस गड़बड़ी से लोगों को पेट एवं लिवर संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।


ऑस्टियोपोरासिस, कैंसर और लिवर का खतरा
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि अगर पानी में आयरन की मात्रा अधिक है तो इससे लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह से सर्वाधिक ऑस्टियोपोरासिस की बीमारी होती है, जिसमें शरीर के जोड़ों एवं हड्डियों में दर्द रहता है। इसके अलावा कैंसर और लिवर की बीमारियां भी हो जाती हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों से लिए गए सैंपल
एजाजनगर, बुखारपुरा, रबड़ी टोला, नौमहला, मॉडल टाउन, इंदिरानगर, सौदागरान, सूफीटोला, गांधी उद्यान, आजमनगर, रामपुर बाग, जनकपुरी, सिकलापुर आदि। इनमें से अधिकांश स्थानों से दो से तीन सैंपल लिए गए थे।

मॉडल टाउन और रामपुर बाग में हैंडपंप
के पानी में आयरन और गंदगी ज्यादा
जांच के लिए टीम ने रामपुर बाग में विश्वमानव प्रेस, जयराम टी स्टाल, अग्रसेन पार्क, आनंद आश्रम, विकास भवन गेट, जैन मंदिर के पास, फायर स्टेशन और मॉडल टाउन में सीआई पार्क मंदिर में लगे हैंडपंप से लिए गए पानी के नमूने जांचे तो सभी में आयरन का स्तर 1.0-1.4 निकला जबकि यह 0.1-0.3 होना चाहिए। इसी तरह गंदगी का स्तर 14.03-36.20 तक पाया गया जबकि यह 5.1-10 होना चाहिए था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें