फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते फिलहाल भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए

Tue, 12 Jun 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
न आंधी, न बारिश। इस हफ्ते आसमान साफ रहेगा। सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ेंगी। दिन में गरम हवा चलेगी। इससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश कम से कम एक हफ्ते तक रुकने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य था। सुबह नौ बजे के बाद ही तापमान में इजाफा होने लगा। दोपहर में पंखे चलने के बावजूद पसीना पोंछने को मजबूर होना पड़ा। शाम को हवा चलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि कम से कम 16 जून तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। आंधी या बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हाल ही में बारिश होने की वजह से सूर्य की तेज किरणें सीधी धरती पर पड़ने से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें