फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की खबर---

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- मौसम
विज्ञापन

अभी और तमतमाएगा सूरज
अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ा, उमस ने हाल किया बेहाल

अधिकतम तापमान 42 पार, चार दिन और झेलना पड़ेगा गर्मी का कहर
मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी 28-29 मई को हो सकती है बारिश

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
गर्मी के तेवर बरकरार हैं। तीन दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस पर टिका अधिकतम तापमान बुधवार दोपहर बाद और ऊपर चला गया। न्यूनतम तापमान भी एक साथ तीन डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 24 और 25 मई को पारा एक-दो डिग्री और बढ़ने के आसार हैं। हालांकि 27 मई के बाद मौसम में बदलाव आएगा। 28 और 29 मई को तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाने और बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।
बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री था जो दोपहर बाद 42.5 डिग्री पर चला गया। शाम को जरूर इसमें कमी आई और यह 40.7 डिग्री सेल्सियस पर आ टिका। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह 24 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर बाद करीब 1.30 बजे सूरज की तीव्रता से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि मई के तीसरे हफ्ते में सूरज पृथ्वी के काफी नजदीक है। सूरज की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ रही हैं, जिससे जमीन उष्मा को शोषित कर रही है। जब भी सूरज और पृथ्वी के बीच में ऐसी प्रक्रिया होती है तो तापमान बढ़ता है। वायुमंडल की हवा भी गर्म होती है और नमी की मात्रा घटती है। डॉ. कुशवाहा के मुताबिक कम से चार दिन तक गर्मी और बढ़ेगी। तापमान 44 या 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकंजी पीने से डी-हाईड्रेशन का खतरा कम
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुदीप सरन का कहना है कि गर्मी में शरीर से डेढ़ लीटर पानी का वाष्पीकरण होता है, जो डी-हाईड्रेशन का कारण होता है। इसमें शरीर में उपस्थित नमक भी निकल जाता है। हर घंटे बाद पानी और दिन में दो बार नीबू की शिंकजीं पीना चाहिए। दोपहर गर्मी में जहां तक हो सके तो घर से कम निकलें। अगर निकलना पड़े तो मुंह पर रुमाल बांधकर चलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें