फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम फाइनल में 90 फीसद से ज्यादा विद्यार्थी पास

Fri, 04 May 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार की रात बीकॉम फाइनल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में इस बार भी परिणाम 90 फीसदी से ज्यादा रहा है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने उन 11 कॉलेजों का परिणाम रोक दिया है, जिन्होंने अभी तक प्रैक्टिकल के अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेजे हैं। इनमें से ज्यादातर कॉलेज मुरादाबाद मंडल के हैं। इन सभी कॉलेजों को तत्काल प्रैक्टिकल के अंक भेजने को कहा गया है।
विश्वविद्यालय में पंजीकृत 17598 विद्यार्थियों ने इस सत्र में बीकॉम फाइनल ईयर की परीक्षा दी थी। विश्वविद्यालय ने डाटा फीड कर बृहस्पतिवार की दोपहर को रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करना शुरू किया, रात तक रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड हो गया। प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक उपलब्ध न कराने पर 11 कॉलेजों का रिजल्ट रोक दिया गया। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के मुताबिक इन कॉलेजों में 850 विद्यार्थी बीकॉम फाइनल की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि 11 कॉलेजों को छोड़कर बाकी सभी कॉलेजों का बीकॉम फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रोके गए कॉलेजों का रिजल्ट प्रैक्टिकल के अंक भेजने के बाद ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कॉलेजों को नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्हें तत्काल प्रैक्टिकल के अंक भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कॉलेजों का रोका गया रिजल्ट
बाबा फरीद कॉलेज फरीदपुर, अब्दुल्लाह डिग्री कॉलेज, आर्य महिला महाविद्यालय, डीएसआर कॉलेज, दरमवीर इंस्टीट्यूट, राजकीय महिला कॉलेज अमरोहा, मां वैष्णो देवी महिला कॉलेज, जगदीश सरन हिन्दू कॉलेज अमरोहा, मुरादाबाद मुस्लिम कॉलेज, सूरजभान कॉलेज, सफी डिग्री कॉलेज बीसलपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें