फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस देख रही हैं मरीज, बाकी डॉक्टर छुट्टी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की मर्जी मरीजाें पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को तमाम शिकायताें के बाद सीएमओ डॉ. विजय यादव अचानक महिला अस्पताल पहुंच गए। यहां ओपीडी के सभी कमरे खाली मिले। सिर्फ एक कमरे में सीएमएस के साथ एक अन्य महिला डॉक्टर बैठकर मरीज देख रहीं थीं। सीएमओ ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इसके अलावा दो एनेस्थेटिक भी गायब मिले।
महिला अस्पताल में मौजूदा समय में करीब दस डॉक्टर हैं। लेकिन यहां की ओपीडी में रोजाना एक या दो डॉक्टर ही बैठते हैं। कभी संविदा डॉक्टर मरीज देखती हैं तो कभी ट्रेनी डॉक्टर। ओपीडी में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञों का बैठना कभी- कभी ही हो पाता है। अधिकतर डॉक्टराें का जवाब रहता है कि उनकी इमरजेंसी व नाइट ड्यूटी रहती है, इसलिए वह सुबह ओपीडी से रिलीफ पाती हैं। जबकि ओपीडी में न बैठने वाली डॉक्टरों की संख्या अधिक है। एक महिला डॉक्टर द्वारा ड्यूटी को लेकर हमेशा झगड़ा भी प्रकाश में आता है जो एडी हेल्थ तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को सीएमओ ने हकीकत देख ली। उन्होंने सीएमएस डॉ. अनीता धस्माना से पूछा है कि आखिर अन्य कमरों में डॉक्टर क्यों नहीं बैठ रहे हैं। एनेस्थेटिक डॉ. ललित और डॉ. बृजेश उपस्थिति दर्ज करके अस्पताल से अनुपस्थित थे। उनका एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज मरीज देखती हैं सीएमएस
महिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा ड्यूटी न करने की स्थिति कितनी खराब है उसे इससे ही समझा जा सकता है कि प्रशासनिक कामकाज देखने के लिए तैनात सीएमएस डॉ. अनीता धस्माना को खुद ही मरीज देखने पड़ते हैं। पिछले हफ्ते में दो से तीन दिन डॉ. अनीता धस्माना ओपीडी में मरीज देखती मिली थीं। शुक्रवार को भी मरीज देख रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें