फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा के 18 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

Wed, 16 Sep 2026 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। नगर पंचायत सेंथल में भाजपा के 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त अवस्थी को सामूहिक त्यागपत्र दिया है। मामला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान हुए एक विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि सेंथल पुलिस-प्रशासन ने भाजपा पदाधिकारी अनुपम पंडित से अभद्र व्यवहार किया था। पत्र देने वालों के मुताबिक, पार्टी की ओर से अपेक्षित पहन न होने से असंतोष बढ़ गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के 10 दिन बाद भी पार्टी ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया। इससे उनमें नाराजगी बढ़ गई। अनुपम पंडित पूर्व में जिला सहसंयोजक (सोशल मीडिया) और मंडल मंत्री जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वह वर्तमान में बूथ अध्यक्ष और सेक्टर संयोजक के रूप में सक्रिय हैं।
कार्यकर्ताओं ने मंडल और जिला संगठन से इस प्रकरण को गंभीरता से लेने की मांग की थी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से अपेक्षित पहल न होने से असंतोष बढ़ा। इसी कारण कल्याणपुर मंडल के महामंत्री उमाकांत जोशी, तीन सेक्टर संयोजक (सेवाराम मौर्य, आशीष देवल, अनुपम पंडित), दो सेक्टर प्रभारी (याकूब अली जैदी, जामिन नकवी अजहर), अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री याकूब अली और 11 बूथ अध्यक्ष सहित कुल 18 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का आधार कार्यकर्ता का सम्मान है, जिसे ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें