फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात केंद्रों पर 1773 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 29 Jul 2026 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से मंगलवार को जिले के सात केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षा का आयोजन किया गया। 17 विषयों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 1840 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1773 परीक्षार्थी शामिल हुए। 67 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर को मुख्य बोर्ड परीक्षा की तुलना में काफी सरल बताया। कहा कि पिछले मुख्य पेपर की तुलना में इस बार इसे हल करना आसान रहा। हालांकि, कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को कठिन बताया। कहा कि गणित के पेपर को हल करने में समय लगा।
परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए थे। इनमें पद्मावती सीनियर सेकंडरी स्कूल, बिशप कॉनराड स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, नवाबगंज स्थित मिशन पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल और बहेड़ी स्थित मिशन पब्लिक स्कूल शामिल रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि सभी केंद्रों पर बोर्ड के तय दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अप्रिय घटना या अव्यवस्था की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।


बिना परेशानी के हल किया पेपर परीक्षा का स्तर मुख्य बोर्ड परीक्षा की तुलना में आसान था। रसायन विज्ञान के पेपर में पिछली बार कई प्रश्न कठिन थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। - सानिध्य
विज्ञापन

पेपर सरल था। बिना किसी परेशानी के मैंने इस हल किया। उम्मीद है कि इस बार पिछली बार की तुलना में अच्छे अंक मिलेंगे। - अभिराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें