फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान और आनंद विहार से 1725 श्रमिक हुए घर वापिस

विज्ञापन
बरेली में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से घर पहुंचने वालों की खुशी देखते ही बनती थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से जंक्शन पर उतरने वालों में बरेली के अलावा पीलीभीत और शाहजहांपुर के यात्री भी शामिल

बरेली। रविवार को जंक्शन पर तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 1725 महिला और पुरुष श्रमिक उतरे। सभी का मेडिकल चेकअप कराकर बसों से उन्हें उनके घरों को रवाना किया गया। जंक्शन पर उतरने वाले श्रमिक बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के थे।
विज्ञापन

रविवार को पहली ट्रेन राजस्थान के झुंझुनू से बरेली पहुंची। सुबह साढ़े छह बजे जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन से बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के श्रमिक उतरे। सभी का मेडिकल चेकअप करने के बाद बाहर खड़ी बसों से उन्हें घरों को रवाना कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर और अमरोहा के श्रमिकों को लेकर मुरादाबाद को रवाना हो गई।
आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे जंक्शन पहुंची। तीसरी ट्रेन भी आनंद विहार से गोरखपुर को रवाना की गई। यह ट्रेन बरेली जंक्शन रात नौ बजे पहुंची। ट्रेन पांच मिनट रुककर गोरखपुर को रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

जंक्शन पर सीएमआई संजीव दुबे, स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, मेडिकल टीम के डॉ. आरएन गिरि, डॉ. रूबी रस्तोगी, डॉ. सैनी मौर्य, डॉ. विपिन झा, डॉ. राजीव, अभिजीत आनंद, टीटीई विनोद सोनकर, अरुण कुमार, विशाल शर्मा, सुनीता महाजन आदि का सहयोग रहा।

पानी के लिए उतरे श्रमिकों को पुलिस ने भगाया

आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे जब जंक्शन पहुंची तो कुछ यात्री पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतर आए, तो कुछ इंक्वायरी आफिस के पास बने प्रशासन के स्टाल से पानी की बोतलें लेने जाने लगे, जिन्हें जंक्शन पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी ने वापस कोच में चढ़ा दिया। थोड़ी देर बाद ट्रेन चल दी, जिससे यात्रियों को प्यासे ही मुरादाबाद तक का सफर तय करना पड़ा।

आज आएंगी तीन और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

बरेली। जंक्शन पर सोमवार को तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और आएंगी। इनमें दो गोरखपुर तक जाएंगी, जबकि एक ट्रेन जंक्शन पर ही टर्मिनेट हो जाएगी। पहली ट्रेन जामनगर से बरेली अपराह्न सवा बजे जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे और रात साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली से गोरखपुर को दो ट्रेनें आएंगी। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह दोनों ट्रेनें कुछ देर रुकने के बाद आगे गोरखपुर को रवाना हो जाएंगी। सभी तैयारियां ट्रेन के आने के समय तक पूरी कर ली जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें