फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में फोटो खिंचवाते समय डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बहगुल नदी में शुक्रवार को दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन के बाद उसका शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव पिटारमऊ के पूर्व प्रधान सर्वेश के बड़े भाई अखिलेश अपनी पत्नी सुनीता के साथ नोएडा में रहकर काम करते हैं। उनकी एक बेटी और चार बेटे गांव में चाचा सर्वेश व दादी के पास ही रहते हैं। अखिलेश का दूसरे नंबर का बेटा 14 वर्षीय अनुज नगर के सेठ सियाराम इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर अनुज खेत में काम करने गया था। कुछ देर बाद वह हमउम्र छह दोस्तों के साथ गांव रूपापुर के पास बहगुल नदी किनारे पहुंच गया।
एक लड़के के पास मोबाइल था। सभी दोस्त नदी में घुसकर फोटो खिंचवाने लगे। इसी दौरान अनुज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसका पता नहीं चला तो सभी किशोर डर गए। काफी देर बाद उन्होंने हादसे की जानकारी घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे गांव वाले काफी देर बाद अनुज के शव को नदी के बाहर निकाल सके। कोतवाल संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना नोएडा में रह रहे माता-पिता को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें