फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर ब्वॉयज में विशाल-सत्य और गर्ल्स में काव्या-सामिया चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। सीनियर ब्वॉयज में गिरीश प्रसाद मेमोरियल स्कूल के विशाल व सत्य स्नेह ने फाइनल मुकाबला जीता। दोनों की जोड़ी ने चाइल्ड केयर मेमोरियल स्कूल के अभिलप और शिवांग को हराया। वहीं सीनियर गर्ल्स में गिरीश प्रसाद की ही काव्या और सामिया मिश्रा ने पद्मावती एकेडमी की वाणी शर्मा और शिवानी सिंह को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सब जूनियर गर्ल्स में चिक्कर इंटरनेशनल की अशनवी गुप्ता और जिया सिंघल ने जीआरएम की इशिता और अश्वनी को हराकर सब जूनियर की ट्रॉफी अपने नाम की। जूनियर गर्ल्स में केवी इफको की अक्षता पाल और जानवी मिश्रा ने चिक्कर इंटरनेशनल की अक्षता और शिवनी गुप्ता को फाइनल में हराया। सब जूनियर ब्वॉयज में जीआरएम के देवांश गुप्ता और अभिनव बिस्ट ने माधव राव सिंधिया के प्रखर व देवांश राज सिंह को फाइनल में हराया। जूनियर ब्वॉयज में केवी इफको के वैभव गुप्ता और उत्कर्ष गंगवार ने जीआरएम के कैदन व आर्यमन सिंह को हराकर ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष नामिक किशोर कटरू और विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि मेहरा, पीपी सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। क्लब के अध्यक्ष खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। क्लब के चार्टर अध्यक्ष व पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। इस दौरान आरएसओ विजय कुमार, मानस अग्रवाल, राकेश खंडेलवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रतीक बूबना, संदीप मेहरा, आकाश अग्रवाल, गौतम सक्सेना, अमरजीत सिंह, विशाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें