फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में आज भी चलेगी हवा, होगी हल्की मध्यम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भूमध्य सागर में उठे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी ने मैदानी इलाकों खासतौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर दिन का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का दिया। मौसम विभाग ने आज भी आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पांच से 10 मिलीमीटर तक की हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में 2.0 से 3.0 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 24 घंटे के अंदर यानी मंगलवार को इसमें 12.6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह भोर से ही तेज हवा चलने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट होने लगी। सुबह बूंदाबांदी भी हुई। हल्की मध्यम हवा पूरे दिन चलती रही। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। अधिकांश समय सूर्य बादलों की आड़ में छिपे रहे। शाम को हवा चलने से ठंडक महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बतया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिन रहेगा। इसमें बूंदाबांदी और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी। तापमान में गिरावट आएगी। पहाड़ों पर बारिश होने से मैदानी इलाकों में हल्की सर्दी का अहसास होगा। बृहस्पतिवार को हल्के बादल रहने के साथ ही मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें