फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की बंद कमरे में जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जोधपुर नवदिया में रविवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता की बंद कमरे में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर जलाकर माने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति,सास और ननद के खिलाफ जलाकर मार देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जोधपुर नवदिया निवासी राजू धीमर की 30 वर्षीय पत्नी निर्मला की संदिग्ध हालात में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बंद कमरे में जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल संजय राय ने बताया कि पूछताछ में मृतका के पति राजू ने बताया कि वह शौच को गया था। जब वह घर लौटा तो कमरे से धुआं उठ रहा था कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला तब तक निर्मला बुरी तरह जल चुकी थी उसकी मौत हो गई थी। राजू ने बताया कि उसकी पत्नी पर कोई भूत बाधा थी इस कारण उसने कुछ साल पहले फांसी लगाने का भी प्रयास किया था लेकिन उसे बचा लिया गया था।
कोतवाल संजय राय ने बताया कि राजू के माता पिता दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं। राजू और उसकी पत्नी भी दिल्ली में काम करते थे। होली से कुछ दिन पहले पति पत्नी दिल्ली से घर आए थे। मृतका निर्मला के तीन वर्ष की एक लड़की और छह माह का एक लड़का भी है। बकौल कोतवाल निर्मला का विवाह 11 वर्ष पहले थाना बीसलपुर के गांव भदारा से हुआ था। देर शाम सूचना पर मृतका निर्मला के परिजन गांव पहुंचे। मृतका के भाई राजपाल निवासी गांव भदारा थाना वीसलपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बहन को पति राजू,सास मोर कली व ननद प्रीति आए दिन प्रताड़ित करते मारते पीटते थे और खाने को भी नहीं देते थे। तीनों ने एक राय होकर बहन को जलाकर मार डाला है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें